Home News Posts उत्तराखंड महिला टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
106

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला इलाके से एक बेहद दर्दनाक और हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका ने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतका राजलक्ष्मी पुत्री लोकेश पांडे है जो मूल रूप से हल्द्वानी के मोती नगर की रहने वाली थी। वह देहरादून के बालावाला स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में एक मकान की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में अकेली रहती थी और एक निजी विघालय में बतौर टीचर अपनी सेवाएं दे रही थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को राजलक्ष्मी अपने दोस्तों के साथ होली का त्योहार मनाने बाहर गई थी। रात करीब 9 बजे उसके दोस्त उसे घर छोड़कर लौट गए। लेकिन महज 15 मिनट बाद नीचे रहने वाले किरायेदार विमल भटृ की बेटी हर्षिता किसी काम से ऊपर गई, तो उसने कमरे के अंदर का मंजर देखकर चीख पुकार मचा दी। राजलक्ष्मी पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। हर्षिता की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने दरवाजे की जाली तोड़कर राजलक्ष्मी को नीचे उतारा और आनन—फानन में कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस राजलक्ष्मी के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here