Home News Posts उत्तराखंड महिला पोस्टमास्टर डकार गयी जनता के 32 लाख, गिरफ्तार

महिला पोस्टमास्टर डकार गयी जनता के 32 लाख, गिरफ्तार

0
323

पिथौरागढ़। महिला पोस्टमास्टर द्वारा जनता के 32 लाख रूपये गबन कर दिये गये। पीडितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला पोस्टमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट के ग्रामीणों ने थाना गंगोलीहाट में तहरीर देकर बताया गया था कि पोस्ट ऑफिस पाताल भुवनेश्वर में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत महिला गायत्री देवी दशौनी द्वारा ग्रामीणों के लगभग 32 लाख रूपये से अधिक की धनराशि अपने निजी प्रयोग में लगा दी है। जिसे गंगोलीहाट मुख्य ब्रान्च में ऑनलाईन देखा तो उनका आधा पैसा भी ऑनलाईन नहीं चढ़ा है। बताया कि अब उक्त महिला पोस्टमास्टर न तो उनका पैसा लौटा रही है और न ही पोस्ट ऑफिस आ रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला पोस्टमास्टर की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस द्वारा एक सूचना के बाद कुमौड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here