Home News Posts उत्तराखंड बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में की करोड़ों की डकैती

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में की करोड़ों की डकैती

0
581


हरिद्वार । हरिद्वार में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर करोड़ों रुपए की डकैती को अंजाम दे डाला। नकाबपोश बदमाशों ने मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल कर पूरे स्टाफ को बेहाल कर दिया और उसके बाद करोड रुपए का सोना लेकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिले भर में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। रविवार को कुछ नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर मध्य हरिद्वार के बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में घुस गए और मिर्च पाउडर डालकर करोड़ों रुपए के सोना चांदी और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने भी घटनास्थल का मुआयना करते हुए जिले भर में नाकेबंदी कर चेकिंग करने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि ज्वेलरी शोरूम में 5 से 6 बदमाश 2 दुपहिया पर सवार होकर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here