चमोली। चमोली ज़िले के नंदानगर में सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। किशोरी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। घटना का पता चलने के बाद किशोरी के पिता ने इस संबंध में इसकी शिकायत नंदानगर थाने में की। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वह आरोपित को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा हैं कि आरोपी युवक घटना के बाद से फरार चल रहा है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। नगर में आक्रोशित जनता ने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और मुस्लिमों की दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पूरे नगर में रैली निकाली गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें सड़को पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।
घटना के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। एसपी चमोली खुद मौके पर पहुंचे हैं, वहीं दुकानों में तोड़फोड़ को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है। आक्रोशित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
नंदानगर में किशोरी से छेड़खानी कै लेकर स्थानीय निवासियों मे आक्रोश है। नागरिकों ने नगर में जुलूस निकालकर आरोपित सहित अन्य दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंका। मौके पर तनाव के बाद पुलिस अधीक्षक सहित भारी फोर्स तैनात है।




