Home News Posts उत्तराखंड किसान की गोली मार कर हत्या

किसान की गोली मार कर हत्या

0
506

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आज तड़के अज्ञात बदमाशों द्वारा खेत पर गये किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हत्या का यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्रांर्तगत बालेकी युसूफपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक किसान जिसका नाम विवेक(22) बताया जा रहा है, अपने खेत में गन्ना छीलने गया था। इस दौरान किन्ही अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस—पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर पहुंचे और उन्होने विवेक को मृत पाया। स्थानीय किसान की गोली मारकर हत्या की जाने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। हालाकि अभी गोली मारने वालों का पता नहीं चल पाया है। जबकि मौके पर एसपी देहात स्वपन किशोर, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला और पुलिस टीम मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here