- प्रयागराज में दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमें
टिहरी। पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। आरोपी पर प्रयागराज में भी आधा दर्ज मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुद को आईएएस अधिकारी बनाने वाले पर पुलिस ने शिकंजा कसा। आरोपी द्वारा खुद को जॉइंट मजिस्ट्रेट चंपावत बताकर अभिषेक गोस्वामी से डेढ़ लाख रुपए से अधिक व एक मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी, धोखाधड़ी से प्राप्त कर लिया गया था। आज आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा कोतवाली कैम्पटी अभिषेक गोस्वामी पुत्र राजकुमार निवासी सुपर टेक इको बिलेड़(1) ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट उ0प्र0 द्वारा दर्ज मुकदमें शशि चन्द से सम्बन्धित शशि चन्द उर्फ शशि चन्द प्रजापति पुत्र स्वामी नाथ निवासी सराय शेरखा पोओ जमताली थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ हाल किरायेदार मकान मालिक दीपक पुत्र अवध नारायण लाल निवासी हरवारा थाना धूमगंज जिला प्रयागराज उ.प्र. को मुकदमा उपरोक्त के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक शिवराम द्वारा थाना धूमगंज जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है, व फर्जी आईएएस अधिकारी बन कर लोगों से ठगी करता है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज है। फर्जी आईएएस के खिलाफ प्रयागराज में भी आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी अपनेआप को 2019 बैच का आईएएस बताकर अपने से छोटे रैंक के अधिकारियों व जनता के भोले भाले व्यक्तियों को प्रभाव में लेकर मोटी रकम ऐंठ लेता था यह जालसाज।




