Home News Posts उत्तराखंड नव वर्ष के आगमन को दून पुलिस है तैयार

नव वर्ष के आगमन को दून पुलिस है तैयार

0
157
  • सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड नियुक्त किये जाने के सम्बन्ध में दी हिदायत

देहरादून। नव वर्ष के आगमन पर दून पुलिस ने तैयारी कर ली तथा सभी होटल संचालकों व आयोजकों को सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के निर्देश दिये।
आज यहां आगामी नव वर्ष तथा उसकी पूर्व संध्या पर जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आयोजन स्थलों पर की गयी सुरक्षा व्यवस्था एवं फायर सेफ्टी नार्मस के सम्बन्ध में चर्चा किये जाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी होटल सचांलकों/आयोजकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने—अपने प्रतिष्ठानों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में पूर्व से ही आवश्यक व्यवस्था करने तथा आयोजन स्थल पर सुरक्षा मानको को समय से पूर्ण किये जाने हेतु सख्त हिदायत दी गई। साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद उत्पन्न होने की स्थिती में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने तथा अपने—अपने प्रतिष्ठानों में आने वाले वाहनों हेतु समुचित पार्किंग व्यवस्था कराये जाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड नियुक्त किये जाने के समबन्ध में हिदायत दी गई। इसके साथ—साथ प्रतिष्ठानों में आने वाले विदेशों नागरिकों के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसकी सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई को देना सुनिश्चित करें, रजिस्टर को अध्यावधिक रखने, अवैध गतिविधियों एवं हुड़दंग पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, निर्धारित समय सीमा के बाद लाउड म्यूजिक न बजाने, अग्नि सुरक्षा उपकरणों को क्रियाशील स्थिति में रखने हेतु बताया गया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील स्थिति में रखने व क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने से सम्बन्ध में अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सभी को अपने प्रष्ठिानों में नियुक्त स्टाफ को भी आने—जाने वाले पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार रखने हेतु हिदायत दी गई। दून पुलिस की सभी आमजनमानस से अपील नव वर्ष का स्वागत पूर्ण हर्षोल्लास से करें किन्तु इस दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने से बचें। नियमों का उल्लघंन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here