Home News Posts उत्तराखंड तमंचे पर डिस्को करना पड़ा युवक को भारी, गिरफ्तार

तमंचे पर डिस्को करना पड़ा युवक को भारी, गिरफ्तार

0
142

हरिद्वार। शादी समारोह में तमंचे के साथ डांस करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पथरी क्षेत्र में एक युवक का शादी समारोह के दौरान तमंचे के साथ डिस्को करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पथरी पुलिस ने बहादरपुर जटृ जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम रंजीत पुत्र जगपाल, निवासी ग्राम खड़ंजा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here