Home News Posts धराली आपदाः रेस्क्यू कार्यो का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे डीजीपी

धराली आपदाः रेस्क्यू कार्यो का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे डीजीपी

0
351

उत्तरकाशी। धराली में विगत 5 अगस्त को खीरगंगा नदी का जलस्तर अचानक बढने से क्षेत्र में हुयी त्रासदी के बाद से ही आपदा स्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, फायर सर्विस, राजस्व आदि आपदा राहत दल रेस्क्यू कार्यों में जुटे हैं। घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण/रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने के लिए आज उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ उत्तरकाशी पहुंचे हैं, मातली हेलीपैड में लैडिंग के बाद उनके द्वारा मुख्यमंत्री की मीटिंग में प्रतिभाग करने के उपरांत हर्षिल के लिए रवाना हुये हैं।
मातली में उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा की गयी, सभी को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए जरुरी निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/अभिसूचना एपी अंशुमान, गढवाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप, वरिष्ठ आईएएस अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार सहित पुलिस—प्रशासन व आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here