Home News Posts उत्तराखंड धनन—धनन, खनन—खनन

धनन—धनन, खनन—खनन

0
838
  • विधायक अरविंद पांडे ने दी राजनीति व प्रदेश छोड़ने की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में इन दिनों खनन का मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा खनन नीति पर अपनी पीठ थपथपाने वाली सूबे की धामी सरकार की पोल भले ही संभ्रांत शैली में खोली गई हो लेकिन गदरपुर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने तो राज्य में व्यापक पैमाने पर किए जा रहे अवैध खनन के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गया है कि उनके क्षेत्र में 300 एकड़ जमीन को 60—60 फुट की गहराई तक खोद डाला गया है तथा 200 मीटर चौड़ी नदी को 2 किलोमीटर चौड़ा कर डाला गया है। जिसकी शिकायत करने पर जिला प्रशासन में बैठे अधिकारियों द्वारा उल्टा शिकायतकर्ताओं पर ही कार्यवाही की जा रही है।
क्षेत्र में हुए अवैध खनन पर अपनी नाराजगी जताते हुए विधायक अरविंद पांडे का कहना है कि न तो इस क्षेत्र में खनन पटृे हैं और न खनन क्षेत्र। फिर भी इतने बड़े क्षेत्र से व्यापक स्तर पर अवैध खनन हुआ है। वह इसके साथ ही दावा करते हैं कि वह बात वह हवा में नहीं कह रहे हैं मैं इसके सबूत भी दिखा सकता हूं। और अगर नहीं दिखा पाया तो कभी जनता के बीच चुनाव लड़ने नहीं जाऊंगा तथा राज्य छोड़कर चला जाऊंगा। वह कहते हैं कि मैं संघ का स्वयंसेवक हूं मैं खनन करने के लिए भाजपा नेता नहीं बना हूं। उनका कहना है कि राज्य का हित मेरे लिए सर्वाेपरि है।
उल्लेखनीय है कि खनन माफियाओं से चंदा वसूली का जो आरोप हरक सिंह द्वारा प्रदेश भाजपा पर लगाया गया था उस पर अपनी सफाई में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह द्वारा यह कहा गया था कि चंदा 30 नहीं 27 करोड़ जमा किया गया था, के बाद अरविंद पांडे द्वारा भी राज्य में खनन को लेकर होने वाले खेला पर जिस तरह के दावे किए जा रहे हैं वह इस बात की पुष्टि करने के लिए काफी है कि खनन से धन बटोरने के लिए राज्य में व्यापक स्तर पर अवैध खनन हो रहा है तथा इस अवैध खनन के खेल में सत्ता और प्रशासन दोनों की ही मिली भगत है।
अरविंद पांडे द्वारा साफ कहा गया है कि क्षेत्र के आम नागरिकों और ग्रामीणों द्वारा जब इसकी शिकायत डीएम व एसएसपी से की गई कि भारी मशीनों से खनन किया जा रहा है सर हमें बचा ले अन्यथा एक दिन हम उजड़ जाएंगे तो उल्टे उन्हें पर कार्रवाई कर दी गई। सवाल यह है कि विपक्ष अगर झूठे आरोप लगा रहा है तो क्यों भाजपा के नेता भी अपनी सरकार की घेराबंदी कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here