- मंदिर मां के जयकारे से गूंजे, सजा मां दुर्गा का दरबार
- मंदिरों में भक्तिमय वातावरण, लगी लंबी—लंबी लाइनें
- नवरात्रों को लेकर मंदिरों में की गई है विशेष सजावट
देहरादून। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत से मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ गया है। द्रोणनगरी में नवरात्रि पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही घरों में भी लोगों ने मां दुर्गा का दरबार सजाया है।
मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां श्ौलपुत्री की उपासना की जा रही है, जो मां भगवती दुर्गा का पहला स्वरूप हैं। दूनघाटी के मंदिरों में नवरात्रि के दिनों में यहां विशेष पूजा—अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और माता को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जा रह हैं। श्रद्धालु पूरे विधि—विधान से पूजा कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और अपने जीवन में सुख—शांति व समृद्ध की कामना कर रहे हैं।
बता दें कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होगी और 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर यह तिथि समाप्त हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन देवी की पूजा के साथ—साथ कलश स्थापित भी किया जाता है। यह बेहद शुभ और सुख—सौभाग्य लेकर आता है।
नौ दिनों की होगी नवरात्रिः
19 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 1— मां श्ौलपुत्री पूजा और घटस्थापना। 20 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 2— मां ब्रह्मचारिणी पूजा। 21 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 3— मां चंद्रघंटा पूजा। 22 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 4— मां कुष्मांडा पूजा। 23 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 5— मां स्कंदमाता पूजा। 24 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 6— मां कात्यायनी पूजा। 25 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 7— मां कालरात्रि पूजा। 26 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 8— मां महागौरी पूजा। 27 मार्च 2026— नवरात्रि दिन 9— मां सिद्धदात्री पूजा।





