ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभवः सीएम

0
249

पौड़ी। गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसती है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है।
यह बात आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के भ्रमण के दौरान कही। उन्होने यहंा होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद आज रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसती है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने इस मौके पर गांव में पौधारोपण भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here