Home News Posts उत्तराखंड पैगम्बर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समुदाय का...

पैगम्बर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

0
620

देहरादून। पैगम्बर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में मुस्लिम समुदाय ने विरोध जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में रामगिरि महाराज नामक व्यक्ति ने खुदा के रसूल पर अभद्र टिप्पणी की है। जिससे मुस्लिम समाज में आक्रोश है। नबी की शान में गुस्ताखी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुस्लिम सेवा संगठन की अगुवाई में आज परेड ग्राउंड मैदान में पैगम्बर मोहम्मद साहब पर अशोभनीय बयानबाजी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में रामगिरि महाराज नामक व्यक्ति ने खुदा के रसूल पर अभद्र टिप्पणी की है। जिससे मुस्लिम समाज में आक्रोश है। नबी की शान में गुस्ताखी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि मुस्लिम अपनी जान दे देंगे लेकिन नबी का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के विरोध के बावजूद महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक हरिगिरि महाराज पर कोई कार्रवाई नही की है। इससे पता चलता है कि सरकार ऐसे लोगों को परोक्ष रूप से मदद कर रही है। उन्होने कहा कि मुस्लिम समाज आंदोलन को और तेज करेगा। खुदा के रसूल पर गलत बयानबाजी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि सरकार शराब का कारोबार कर युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। राजस्व बढ़ाने के लिए जगह—जगह शराब की दुकानें खोली जा रही है। मुस्लिम समाज को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। आगामी दिनों में दिल्ली में इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here