Home News Posts उत्तराखंड बोरे में बंद मिला युवती का शव, हड़कंप

बोरे में बंद मिला युवती का शव, हड़कंप

0
258

देहरादून। चाय बगान में एक युवती का शव बोरे में बंद मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंंच कर शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बंसतविहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि चाय बगान में एक स्थान पर एक बोरे में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती प्रेमनगर क्षेत्रांर्तगत स्मिथ नगर की रहने वाली है। जिसका पिता कुछ समय पूर्व तक पानी का टैंकर चलाया करता था। जो इन दिनों बीमार चल रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। बोरे में शव मिलने के बाद हत्या की आंशका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here