Home News Posts उत्तराखंड करोड़ों रूपये की साइबर ठगी का खुलासा, दो गिरफ्तार

करोड़ों रूपये की साइबर ठगी का खुलासा, दो गिरफ्तार

0
443

ठगी में प्रयुक्त दस्तावेज व उपकरण बरामद


देहरादून। करोड़ों रूपये की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से ठगी में प्रयुक्त दस्तावेज व उपकरण बरामद किये गये है। आरोपियों द्वारा देहरादून निवासी पीडित को निवेश करवाकर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि कुछ समय पूर्व एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ जिसमें रुडकी हरिद्वार निवासी एक पीडित द्वारा इन्वेस्टमेन्ट से सम्बन्धित जानकारी हेतू गूगल पर सर्च किया तो गूगल पर फेसबूक का एक पेज जिस पर वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन का एक वीडियों चल रहा था जिसमें 21000 रूपये इन्वेस्ट करने पर सात दिनो मे 650000 रूपये देने का वायदा किया गया था। उस पर विश्वास करके शिकायत कर्ता द्वारा उक्त फेसबुक पर दिये गये लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया गया जिसके पश्चात साइबर अपराधियों द्वारा सक्रिय होकर शिकायतकर्ता को फोन कर स्वयं को अधिकारी बताते हुये शिकायत कर्ता से निवेश करवाकर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर दिनांक 7/5/2025 से दिनांक 29/5/2025 तक विभिन्न बैंक खातों में रुपये जमा कराकर कुल 66,21,000 रूपये की धोखाधड़ी की गयी। इस शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, व्हाट्सएप व मैसेंजर चैट्स एवं संबंधित डिजिटल माध्यमों की जानकारी हेतु बैंकों, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स, डोमेन होस्टिंग कंपनियों एवं मेटा कंपनी से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया एवं घटना के मास्टमाइण्ड आरोपियों को चिन्हित कर दो लोगोे को नोयडा से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त 1 टैब मय सिम कार्ड, 4 मोबाइल मय सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 6 अतिरिक्त सिम कार्ड, 12 ए.टी.एम./डेबिट कार्ड, 1 मैट्रो कार्ड, 2 पैन ड्राइव, 2 मोहर एन.जी. ट्रेडर्स, 6 चैक बुक, 5 एम.पी.ओ.एस. मशीन, 5 क्यू.आर. कोड साउंड बाक्स, 14 क्यू.आर. स्कैनर बरामद हुये। गिरफ्तार आरोपियों का विदेशों में बैठे साइबर अपराधियों के सम्पर्क में होना भी प्रकाश में आया है साथ ही देश भर के विभिन्न बैंकों में 18 से 20 करंट बैंक खातों का होना भी प्रकाश में आया है। जिनके नाम नितिन गौर पुत्र शीतल प्रसाद गौर निवासी—मकान नम्बर—26, गली नम्बर—8, सदरपुर, सैक्टर—45 नोएडा व निक्कू बाबू पुत्र कैलाश बाबू निवासी—मकान नम्बर—465, गली नम्बर—15, सदरपुर सैक्टर—45 नोएडा बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here