Home News Posts उत्तराखंड मासूम के अपहरण व दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई 20 साल...

मासूम के अपहरण व दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

0
806

हरिद्वार। रुड़की में दो साल पहले छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी कोे 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 75 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। बता दें कि कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की छह साल की बच्ची 23 अक्टूबर 2021 को एक डेयरी पर दूध लेने गई थी। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की घंटों तक तलाश की तब परिजनों ने देखा कि पास के गांव का एक व्यक्ति बच्ची को बाइक से नीचे उतारकर भागने का प्रयास कर रहा है। जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले में न्यायालय द्वारा आरोपी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी है साथ ही 75 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here