- यशपाल, प्रीतम, सूर्यकांत सहित सैकड़ो गिरफ्तार
- पुलिस कर्मियों के साथ भिड़ंत, सड़क पर धरना
देहरादून। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में चार्जसीट दाखिल किए जाने और संपत्तियों को जप्त करने की कार्यवाही के विरोध में आज राजधानी दून सहित सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेसियों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं के साथ पुलिस की नोंक—झोंक व धक्का मुक्की भी हुई। गुस्साये कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय के बाहर सड़क पर धरना दिया तो पुलिस ने सैकड़ो नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें बाद में मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।
राजधानी देहरादून में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता स्थानीय परेड ग्राउंड में जमा हुए। नेता विपक्ष यशपाल आर्य तथा चकराता विधायक प्रीतम सिंह एवं उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार और ईडी के कार्यवाही के विरोध में जुलूस निकाला और इस कार्यवाही को राजनीतिक विद्वेष की कार्यवाही बताया। जब यह प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेता ईडी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे तो पुलिस द्वारा इन्हें बेरीकेटिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया गया। प्रीतम सिंह और सूर्यकांत धस्माना ने जब बैरिकेडिंग लंाघने की कोशिश की तो उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की व कहा सुनी हो गई। इसके बाद गुस्साये कांगे्रेसी सड़क पर धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

थोड़ी देर बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर गिरफ्तारियां शुरू कर दी गई। सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई जहां से उन्हें मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट व नव प्रभात भी शामिल थे। इसके अलावा प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, जयेंद्र रमोला, दिनेश कौशल, उर्मिला थापा, शिल्पी अरोड़ा, लालचंद शर्मा गौरव सिंह, प्रमोद गुप्ता, विनीत प्रसाद संजय भारती सहित अनेक नेता व सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।




