Home News Posts कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने दाखिल किया...

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने दाखिल किया नामांकन

0
767

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। दोनों नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे के नामांकन के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, पवन बंसल, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, पृथ्वीराज चव्हाण,अविनाश पांडे, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला और रघुवीर मीणा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खड़गे की तरफ से पर्चा दाखिल किए जाने के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि थरूर नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले थरूर ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी मेमोरियल का भी दौरा किया। शशि थरूर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शब्दों को दोहराते हुए ट्वीट किया, ”भारत एक पुराना, लेकिन एक युवा राष्ट्र है ।।। मैं मानवता की सेवा में भारत के मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी राष्ट्रों से आगे होने का सपना देखता हूं।”
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू होने के बाद अशोक गहलोत के नाम की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद गहलोत का नाम बाहर हो गया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह नामांकन दाखिल करेंगे। खड़गे का नाम आने के बाद उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली। उन्होंने कहा कि खड़गे का प्रस्तावक बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here