Home News Posts उत्तराखंड को—आपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले ने भाजपा सरकार की कलई खोलीः...

को—आपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले ने भाजपा सरकार की कलई खोलीः गणेश गोदियाल

0
460

देहरादून। कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि को—अपरोटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदो पर हुई नियुक्ति में हुए घोटाले ने प्रदेश की भाजपा सरकार की कलई खुल गयी है।
आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सचिवालय के मुख्य द्वार पर उत्तराखण्ड राज्य में को—आपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी पदों की निुयक्ति में हुए घोटाले की जांच की मांग को लेकर धरना—प्रदर्शन किया। गणेश गोदियाल ने उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। रोजगार के नाम पर युवाओं से उनके परिवार की खून—पसीने की कमाई डकारी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को—आपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती में हुए भारी भ्रष्टाचार ने सरकार की कलई खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी को—आपरेटिव बैंक में रिक्त पदों पर हुई भर्ती में भारी भ्रष्टाचार को अंजाम देने की नीयत से चयन परीक्षा उत्तराखण्ड के किसी स्थान पर कराने की बजाय नोयडा में आयोजित कर स्थानीय बेरोजगार नौजवानों के हक को मारा गया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया था कि सरकार में उगाही की खुली लूट मची हुई है जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है। गोदियाल ने को—आपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी पदों के चयन में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पिछली सरकार में उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा अपने फैसले में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री के मामले में सीबीआई तथा पक्षकारों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो दिन मे का वक्त दिया था। मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से भाजपा सरकार के जीरो टॉलिरेंस की कलई खुल चुकी थी और यह सिद्ध हो चुका था कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है तथा वरिष्ठ मंत्री द्वारा अपनी ही सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार को खुले रूप में स्वीकारने की घटना से स्पष्ट हो गया था कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर भारी लूट हो रही है। नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलिरेंस का दावा करने वाली उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हर स्तर पर भ्रष्टाचार को प्राश्रय दिया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और घोटालों की लम्बी फेहरिस्त है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज रावत, मथुरादत्त जोशी, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, पीके अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, डॉ० आर.पी. रतूडी, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, गौरव चौधरी, अश्विनी बहुगुणा, मनोज़ नागपाल, सुशील राठी, पप्पू पोखरियाल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, श्याम सिंह चौहान, राकेश नेगी, लक्ष्मी अग्रवाल, कै० बलवीर सिंह रावत, बसी जैदी, अमरजीत सिंह, मोहन काला, राजकुमार जायसवाल आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here