Home News Posts उत्तराखंड सीएम ने किच्छा में किया 105 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और...

सीएम ने किच्छा में किया 105 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

0
1612

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को किच्छा विधानसभा में 8 करोड़ 50 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं 96 करोड़ 42 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाएं करते हुए कहा कि किच्छा के खुरपिया फार्म में अमृतसर—कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सिडकुल को दी गई 1 हजार एकड़ भूमि पर जल्द ही उघोगों की स्थापना की जाएगा। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। किच्छा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की भव्य प्रतिमा के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। राजकीय हाई स्कूल को उच्चीकृत कर राजकीय इंटर कालेज बनाया जाएगा। किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अपग्रेड किया जाएगा। खुरपिया फार्म में प्रस्तावित केन्द्रीय विघालय का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए भारत सरकार से बात कर रहे हैं। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में ही ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम जल्द शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरे मुख्य सेवक की भूमिका निभाने के बाद हमारी सरकार लगातार ही जनहित के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24 हजार पदों पर भर्ती एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं हेतु प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली, शत्तिQशाली, आत्मनिर्भर एवं विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतिस्वरानंद, विधायक राजेश शुक्ला, साकेत बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here