Home News Posts उत्तराखंड भू धंसाव के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम ने बुलाई आपातकालीन बैठक

भू धंसाव के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम ने बुलाई आपातकालीन बैठक

0
652

चमोली। जोशीमठ में भू—धंसाव से आ रही दरारों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। एक बार फिर मकानों में दरारे बढ़ने से लोगों में खौफ का माहौल है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को लेकर आज सचिवालय में आपातकालीन बैठक बुलाई। जिसके बाद बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचें। बता दें कि दो दिन पहले सिंहधार वार्ड के कुछ मकानों में हल्की दरारें आईं और कुछ पुरानी दरारें बढ़ गईं। जिससे क्रैकोमीटर भी चटक गए। इसने लोगों को चिंता में डाल दिया, साथ ही शासन—प्रशासन भी सतर्क हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here