Home ताजा ख़बर किश्तवाड़ में भी बादल फटा, 12 लोगों की मौत

किश्तवाड़ में भी बादल फटा, 12 लोगों की मौत

0
1103

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल मट्टा यात्रा के रास्ते में पड्डेर सब डिवीजन के चिशोती गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने से चिशोती गांव में अचानक बाढ़ आ गई। कई लोगों के बहने की भी सूचना है। बादल फटने से 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। डीसी किश्तवाड़ ने 12 लोगों के मरने की पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। इसके अलावा, कश्मीर के राजौरी और मेंढर से भी बाद फटने की जानकारी सामने आ रही है।
घटना की जनकारी मिलने के बाद मोदी सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्थानीय अधिकारियों से बात की और घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य के लिए कार्यवाही शुरू की है। उपायुक्त किश्तवाड़ ने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किश्तवाड़ और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर एक टीम घटनास्थल पर भेजी। रेड क्रॉस की टीम भी राहत सामग्री के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है।
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “चोसिटी किश्तवाड़ में बादल फटने से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सिविल, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अधिकारियों को बचाव एवं राहत अभियान को और तेज़ करने और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here