Home News Posts उत्तराखंड चोरी के 13 मोबाइल सहित शातिर गिरफ्तार

चोरी के 13 मोबाइल सहित शातिर गिरफ्तार

0
844

देहरादून। मोबाइल चोरी मामले मेेंं कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक शातिर को चुराये गये 13 मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया ।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को ललित कुमार द्वारा डोईवाला कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि मंगलवार रात मैं और मेरे दो दोस्त भानियावाला फ्लाईओवर के सामने अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। बताया कि रात्रि के वक्त किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हम तीनों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए गये है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाशी में जुटी पुलिस टीम को कल देर शाम सूचना मिली कि उक्त चोरी में शामिल चोर क्षेत्र में देखा गया है तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान यात्री शेड डिग्री कॉलेज डोईवाला के पास से उक्त चोर को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी के 13 मोबाइल फोन बरामद किये। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कश्यप पुत्र सेवाराम निवासी मिसरपुर, थाना डोईवाला देहरादून बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here