महाशिवरात्रि में शिवालयों में गूंजे जय भोलेनाथ के जयकारे

0
243

देहरादून। महाशिवरात्रि पर्व पर आज सुबह से ही शिवालयों में जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
आज यहां महाशिवरात्रि पर्व पर रात्रि से ही शिवालयों में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गयी। रात्रि बारह बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया था। यहां टपकेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि से ही भक्तों की लम्बी लाइन लगनी शुरू हो गयी जिसको सम्भालने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी थी।

रात्रि बारह बजे से टपकेश्वर मंन्दिर में जलाभिषेक शुरू हो गया। इसके साथ ही पल्टन बाजार स्थित जंगम शिवालय में भी भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गयी थी। शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड पडा था। चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन लगाकर खडे हो गये थे। रायपुर स्थित शिव मंदिर में भक्तों को आस्था से ओत प्रोत देखा गया। इसी तरह शहर के प्रत्येक शिव मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक कर महाशिवरात्रि पर्व पर महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपेश्वर महादेव मन्दिर में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की उन्नति व राज्यवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here