Home News Posts उत्तराखंड चैम्पियन को फिर झटका, नहीं मिली जमानत

चैम्पियन को फिर झटका, नहीं मिली जमानत

0
530

हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को एक बार फिर से कोर्ट से झटका लगा है। आज भी चैम्पियन को जमानत नहीं मिली। जिस कारण से उनकी होली इस बार जेल में ही मनेगी। कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान उनकी न्यायिक हिरासत को 21 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।
जानकारी के अनुसान प्रणव सिंह चैम्पियन की आज सुनवायी होनी थी। लेकिन उन्हें आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली। कुंवर प्रणव सिंह 27 जनवरी को जेल भेजे गए थे। हालांकि बाद में उन पर लगी जानलेवा हमले की धारा को हटाकर गैर इरादतन हत्या का प्रयास में तब्दील कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी उनको जमानत नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here