देहरादून। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 हजार से ज्यादा मतों से जीते। जबकि कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। पहली बार कांग्रेस की जमानत जब्त हुई। चंपावत मेे ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद सीएम धामी ने चंपावत की जनता का आभार प्रकट किया।
आज सुबह शुरू हुई वोटो कि गिनती मेे पहले राउंड से ही सीएम धामी ने भारी बढ़त बनानी शुरू की, जो अंतिम राउंड तक बरकरार रही और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 55 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। पहली बार कांग्रेस की जमानत जब्त हुई।