चलती ट्रेन में गैंगरेप : धरे गए चार आरोपी लूट के 34 हजार बरामद

0
551

मुंबई। लखनऊ से मुंबई के बीच चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में बदमाशों ने स्लीपर कोच में सफर कर रही एक महिला के साथ गैंगरेप किया और लूटपाट की। जीआरपी पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शुक्रवार रात की है जब कुछ बदमाश इगतपुरी स्टेशन से पुष्पक एक्सप्रेस की बोगी नंबर डी दो में सवार हुए। जिसमें एक 28 वर्षीय महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। बताया गया कि बदमाशों की कुल संख्या आठ थी जिन्होंने यात्रियों से लूटपाट की। इसी दौरान बदमाशों ने इगतपुरी और कासुरों के बीच महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया।
मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद के मुताबिक पीड़ितों द्वारा घटना की सूचना का कासरो गाड़ी पहुंचने पर पुलिस को दी गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ धारा 395, 397, 376, डी 354 व 354 बी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से लूटे गए 96390 में से 34, 200 रूपये भी बरामद कर लिए गए हैं तथा पीड़ित महिला का मेडिकल करा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here