Home News Posts उत्तराखंड सीबीआई की ऋषिकेश एम्स में छापेमारी, खंगाले दस्तावेज

सीबीआई की ऋषिकेश एम्स में छापेमारी, खंगाले दस्तावेज

0
686

देहरादून। सीबीआई की छापेमारी से ऋषिकेश एम्स में हड़कंप मच गया। इससे पहले सीबीआई की टीम ने बीते वर्ष एम्स में छापेमारी की थी। तब पांच अधिकारियों सहित आठ लोगों पर मुकदमें दर्ज किये गये थे। बहरहाल एक बार फिर सीबीआई द्वारा एम्स पहुंच कर दस्तावेज खंगाले जा रहे है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम ऋषिकेश एम्स पहुंची है। टीम ने पिछले साल 3 से 7 फरवरी को छापामारी की थी। फिर 22 अप्रैल को टीम एम्स पहुंची थी। जिसमें माइक्रोबायोलाजी विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त प्रोफेसर बलराम जी ओमर, एनाटामी विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर बृजेंद्र सिंह, तत्कालीन सहायक प्रोफेसर अनुभा अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, लेखाधिकारी दीपक जोशी और प्रो—मेडिक डियाईसेस के स्वामी पुनीत शर्मा को नामजद किया गया था।
बता दें कि आज यहां सीबीआई की तीसरी छापामारी है। 2017—18 में एम्स ने स्वीपिंग मशीन खरीदी थी, जिसमें 2.41 करोड़ की धांधली की जांच चल रही है। दूसरी कंपनी एक करोड़ में यह मशीन दे रही थी। बहरहाल देखना होगा कि इस बार सीबीआई की छापेमारी में क्या कुछ सामने आ पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here