Home News Posts उत्तराखंड डीएम के आदेश पर शिक्षा माफियाओं पर मुकदमे दर्ज

डीएम के आदेश पर शिक्षा माफियाओं पर मुकदमे दर्ज

0
402


देहरादून। जिला प्रशासन ने बड़े हुए मूल्य पर किताबें बेचने, बिना बिल के किताबें नोटबुक तथा अन्य सामान बेचने जीएसटी की चोरी, बिना बार कोडिंग के किताबें बेचने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कई बुक सेलर की दुकानों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों को सीज किया गया और संगीन धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई। जिले में डीएम सविन बंसल की सख्ती के चलते उन प्रमुख किताब विक्रेताओं पर शिकंजा कसा गया है, जिनकी स्कूलों से मिलीभगत की लगातार शिकायतें अभिभावकों द्वारा की जा रही थीं। इन दुकानों से अभिभावकों को अनावश्यक महंगी किताबें और स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। जांच में जीएसटी चोरी और फर्जी प्रकाशन से जुड़े दस्तावेज सामने आने के बाद प्रशासन ने यूनिवर्सल बुक डिपो, नेशनल बुक डिपो और ब्रदर पुस्तक भंडार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here