Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh ईंटों से भरी ट्रॉली में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत, 1...

ईंटों से भरी ट्रॉली में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर

0
170

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास आज सुबह एक अनियंत्रित कार आगे चल रही ट्रैक्टर—ट्रॉली से जा टकराई। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों कोे कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब हल्द्वानी के पांच मित्र कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे, प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, कार चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई थी। इसके कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर—ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। सीएचसी की मेडिकल ऑफिसर डॉ. ईशा सिंह ने बताया कि घायलों को जब अस्पताल लाया गया, तो चार युवकों की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने सभी पीड़ितों की शिनाख्त कर ली है। ये सभी हल्द्वानी, उत्तराखंड के निवासी थे। मृतकों के नाम अनिल नेगी, सुंदर सिंह, भुवन भंडारी और दयाल सिंह बताये जा रहे है। जबकि घायल हुए युवक का नाम यशदीप पांडे बताया जा रहा है। जिसे मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया है साथ ही मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मूंढापांडे एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे युवकों को बाहर निकाला। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है। पुलिस अब मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here