हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला बहादराबाद थाना क्षेत्रांंतर्गत रानीपुर झाल के पास का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक तेज रफ्तार कार रानीपुर झाल के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है वहीं पुलिस दुर्घटना के मामले की जांच में जुट गई है।




