नैनीताल। सड़क हादसे में आज सुबह यात्रियों से भरी बस के अचानक पलट जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनका उपचार जारी है।
मामला गंगोली हाट के खुपी के समीप का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह हल्द्वानी से गंगोलीहाट की ओर जा रही एक बस खुपी के पास अचानक पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ अन्य बस सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत—बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 7.30 बजे यह बस हादसा हुआ। बस हल्द्वानी से नियमित रूप से गंगोलीहाट के लिए रवाना हुई थी। खुपी पहुंचते—पहुंचते बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और खाई में पलट गई। बस में कुल 25—30 यात्री सवार थे। पलटने के बाद बस पूरी तरह उलटी हो गई जिससे ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की। घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान अभी अंतिम रूप से नहीं हो पाई है। वहीं आठ घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और नैनीताल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।




