Home News Posts उत्तराखंड लाखो के जेवरात चोरी में जीजा गिरफ्तार, साला फरार

लाखो के जेवरात चोरी में जीजा गिरफ्तार, साला फरार

0
77
  • अलमीरा की चाबी बनाने के बहाने दिया था चोरी की घटना को अंजाम

    हरिद्वार। अलमीरा की चाबी बनाने के बहाने जीजा साले ने लाखों के जेवरात चुराने की घटना को अंजाम दे डाला। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी जीजा को चुरायी गयी सोने की अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में साला फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।
    जानकारी के अनुसार बीती 9 फरवरी को कोतवाली रानीपुर में संदीप धीमान पुत्र स्व. राधेश्याम धीमान निवासी क्यू —64 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि दोपहर के समय घर पर उनकी बुजुर्ग माताजी द्वारा आलमारी की चाबी बनाने के लिये दो व्यक्तियो को बुलाया गया था, जिनके द्वारा गोदरेज की आलमारी की चाबी बनाने का बहाना बनाकर आलमारी में रखे गये सोने चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गये। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियाें की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एक आरोपी गोविन्द छाबडा को उसके धार मध्यप्रदेश स्थित घर से दबोचकर उसके कब्जे से एक पीली धातू की अंगूठी बरामद की। पकड़े गए आरोपी गोविन्द छाबडा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साले के साथ कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था। शिवालिक नगर स्थित घर से चाबी बनाने का बहाने अलमारी से ज्वैलरी चोरी करने के बाद दोनों अपने घर मध्य प्रदेश चले गये। गोविंद ने ये भी बताया कि अंगूठी के अलावा बाकी आभूषण साले के पास हैं। पुलिस टीम ने जब गोविंद के साले के घर पर दबिश दी तो छापेमारी की आहट सुन वह अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित कहीं फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here