बोलेरो खाई में गिरी,तीन की मौत तीन घायल

0
355

पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक बोलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से वाहन सवार सभी 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों द्वारा तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया जबकि चालक सहित तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना बेरीनाग पुलिस को सूचना मिली कि गोदीगाड़ पुल के समीप हल्द्वानी से थल आ रहा एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल रैस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुच कर देखा तो पाया कि एक बोलेरो वाहन रोड से नीचे खाई में गिरा हुआ था। जिसमें चालक सहित कुल छह लोग मौजूद थे। पुलिस ने तत्काल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों द्वारा घायल हुई तीन महिलाओं को मृतक घोषित कर दिया जबकि तीन व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। घायलों के नाम चालक अनिल कन्याल पुत्र खेम सिंह कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ीगांव थल व बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल बताये जा रहे है। जबकि मृतकों में रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद व प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here