Home News Posts उत्तराखंड सिद्धबली दर्शन को गये तीन किशोरों के शव बरामद

सिद्धबली दर्शन को गये तीन किशोरों के शव बरामद

0
717

पौड़ी। सिद्धबली के दर्शन को तीन दिन पहले घर से निकले तीनों किशोरों के शव पुलिस ने बरामद कर लिये है। दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापता किशोरों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती 9 सितम्बर को तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर घर से निकले थे। कोटद्वार गोविंद नगर निवासी तीनो किशोर सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले थे। जिन्हे कुंभीचौड़ क्षेत्र में स्कूटी पर जाते हुए देखा गया था लेकिन, शाम तक भी जब किशोर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने भी क्षेत्र में सी.सी.टीवी फुटेज खंगाल कर तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों और पुलिस को किशोरों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि आज सुबह उनका दोपहिया वाहन सड़क के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह घटना सड़क दुघर्टना लग रही है। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here