भाजपा महानगर कार्यकारणी ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

0
191


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त महानगर कार्यकारणी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। आज यहां महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारीयों की टीम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, से शिष्टाचार भेंट की, मुख्यमंत्री ने महानगर के सभी पदधिकारीयों का परिचय लिया और बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा की आप सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य ही नहीं अपितु पदाधिकारी मनोनित हुये हैं इसके लिए आपको पार्टी एवं संगठन का आभार व्यक्त करना चाहिए क्योंकि राष्ट्र ही नहीं विश्व की सबसे बडी पार्टी के पदाधिकारी बननें का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री नें कहा कि भाजपा परिवार में काई पद छोटा एवं बडा नहीं होता है कार्यकर्ता की उपयोगिता के अनुसार संगठन उपयोग करता है। आगामी होनें वाले नगर निगम एवं लोकसभा के चुनाव के मध्य आप सभी को अपनें सामर्थ्य एवं निष्ठा के साथ पार्टी के चुनाव को जीतानें का कार्य करना है क्योकि महानगर देहरादून प्रदेश की वह ईकाई है जहां से पूरे प्रदेश में एक संदेश प्रसारित होता है इसलिए आप सभी लोग जी जान लगाकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्य करें। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नें मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि महानगर की टीम दिन रात काम करके पार्टी व संगठन को आगे बढानें के लिए काम करेगी। इस अवसर पर महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, संतोष सेमवाल, रतन सिंह चौहान, श्रीमती संध्या थापा,, सुनील शर्मा, डॉ बबीता सहोत्रा, सुरेन्द्र राणा, बिजेन्द्र थपलियाल, राजेश काम्बोज, विमल उनियाल, संकेत नौटियाल, देवेन्द्र पाल मोर्न्टी, संदीप मुखर्जी, मोहित शर्मा, विनोद शर्मा एवं उमा नरेश तिवारी जी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here