कांग्रेस की न्याय यात्रा से भाजपा में घबराहटः मल्लिकार्जुन खड़गे

0
110



देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड से आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए देहरादून में आयोजित विराट कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा कांग्रेस की न्याय यात्रा से घबरा गयी है।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपने संबोधन की शुरूआत में ही देरी के लिए कार्यकर्ताओं और जनता से माफी मांगते हुए कटाक्ष किया कि भाजपा सरकार में कांग्रेस के हेलीकॉप्टर तक को उतरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीडन कर रही है। कहा कि कभी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में व्यावधान उत्पन किया जा रहा है और अब उत्तरखण्ड में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को बाधित करने की कोशिश की गयी है।
उन्होने अपने संबोधन में अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया जिसमें उन्होने सरकार पर अंकिता के हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की न्याय यात्रा से घबरा गयी हैं। असम में उनकी यात्रा में गड़बड़ करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कन्याकुमारी से कश्मीर तक न्याय जोड़ों यात्रा में ऐसा कहीं नहीं हुआ जैसा असम में हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी और एकता के लिए बलिदान दिया है और आगे भी कांग्रेस डटकर सामना करेगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे के दून दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खडगे के संबोधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here