Home News Posts उत्तराखंड ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बच्ची की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बच्ची की मौत

0
505

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली की बाइक से टक्कर हो जाने से जहंा तीन साल की बच्ची सहित बाइक सवार दम्पत्ति की मौत हो गयी वहीं उनकी एक बच्ची घायल हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची सहित तीनों मृतकों का शव कब्जे में लेकर घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, रुड़की के पुहाना निवासी सोनू उर्फ इरशाद बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी नजमा के साथ पुरकाजी से आज सुबह घर लौट रहा था। उनके साथ उनकी दो बच्चियों भी थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह झबरेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही है ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोनू, नजमा और एक बच्ची की मौके पर जान चली गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
बाइक सवार दम्पत्ति व बच्ची की मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएचओ झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here