Home News Posts उत्तराखंड लूट के इरादे से बाइक सवार को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

लूट के इरादे से बाइक सवार को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

0
286



उधमसिंहनगर। लूट के इरादे से बाइक सवार युवक पर गोली मारने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरो की तलाश शुरू कर दी है। बाइक में दो युवक सवार थे जिनमें से एक युवक को गोली लगने से उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
हरपाल सिंह निवासी ग्राम मेघनागला कदीम थाना शहजादनगर जिला रामपुर ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र जीतेन्द्र कुमार रुद्रपुर में रहकर सिडकुल स्थित फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता है। 31 मई की रात लगभग 11.30 बजे वह बाइक से अपने गांव के ही साथी पुष्पेन्द्र यादव के ट्रांसपोर्ट से अपने घर की तरफ बाइक से आ रहा था। उसके साथ में बाइक में प्रियांशु गंगवार निवासी मोहम्मद नगर खुटिया तहसील मिलक जिला रामपुर भी था।
बताया कि हनुमान धाम स्थित ढाल पर 4—5 लड़के बीच रस्ते में खड़े थे। और उन्होंने लूट के इरादे से जीतेन्द्र और प्रियांशु गंगवार को रोकने की कोशिश की और गाली गलौच कर जितेन्द्र पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे जीतेन्द्र के सीने व हाथ में गोली लगी है। प्रियांशु जब जीतेन्द्र को लेकर जिला अस्पताल की तरफ लेकर जाने लगा तो लड़कों ने जीतेन्द्र का घायल अवस्था में भी जान से मारने के इरादे से पुलिस लाइन के गेट तक पीछा किया। जीतेन्द्र को घायल अवस्था में जिला अस्पताल से रैफर किया गया है उसे नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मामले में टीमों को लगाया गया है। आरोपियों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here