Home News Posts उत्तराखंड मेले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तलवार से की युवक की...

मेले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तलवार से की युवक की हत्या

0
506


हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित मेले में बीती देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें तलवार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अब हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव में शनिवार को एक दिवसीय मेला लगा था। देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि रविंद्र उर्फ चमन निवासी नसीरपुर खुर्द के साथ शाहपुर गांव के सरबजीत उर्फ गोलू व उसके साथियों मारपीट की है। बताया जा रहा है कि गोलू ने तलवार से उसके गले पर वार किया है, जिससे उसे गंभीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली और सीओ लक्सर व पथरी थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here