Home News Posts उत्तराखंड भजन गायक पर हमलाः पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपियों की...

भजन गायक पर हमलाः पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपियों की हुई पहचान

0
561

देहरादून। मशहूर भजन गायक दीपक पर लूट के इरादे से हमले के मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की पहचान कर ली गयी है जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
घटनाव्रQम के अनुसार भण्डारी बाग निवासी मशहूर भजन गायक दीपक गत दिवस टिहरी से टीएचडीसी में भजन संध्या का गायन करके वापस लौट रहे थे। जब वह रात्रि तीन बजे थानों के जंगल में पहुंचे तभी बिना नम्बर की एक सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक दिया और लूट के इरादे से उन पर लाठी डण्डों से हमला कर दिया। हमला इतना सुनियोजित तरीके से किया गया था कि दीपक कुमार व उसके साथी कुछ समझ नहीं सके यह एकाएक क्या हो गया और हमलावर कौन थे। वह इस घटना से इतना घबरा गये कि वह आनन फानन में वह से भाग खडे हुए और उन्होंने अपने वाहन की स्पीड बढा दी। इस दौरान बदमाशों ने उनकी कार के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिये तथा हैडलाईट भी डेमेज कर दी। जिसके बाद वह रायपुर नहर पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस बैरियर पर घटना की जानकारी दी। लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने दीपक कुमार व उसके साथियों से कहा कि अभी एसओ गश्त पर गये हैं उनके आने के बाद ही कुछ कर सकेंगे। देर रात पुलिस ने लूट व जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आज प्रातः पुलिस टीम दीपक कुमार को साथ लेकर घटनास्थल पहुंचे जहां पर निरीक्षण करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद हमले के आरोपियों की पहचान हो गयी है जिनको पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी। वहीं एसओ रायपुर अपना सरकारी फोन थाने में छोडकर कहीं चले गये जिसके चलते उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया है।
बता दें कि जिस रास्ते पर रात तीन बजे मशहूर भजन गायक दीपक व उसके दोस्तो पर बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से जानलेवा हमला किया गया वह रास्ता देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट को जाता है। इसलिए यह वारदात अति गम्भीर अपराध की श्रेणी में आती है। क्योकि यहंा से दिन रात एयरपोर्ट जाने वालो का आवागमन होता रहता है। बहरहाल अब देखना होगा कि मित्र पुलिस अब इस मामले को कितनी संजीदगी से लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here