Home News Posts उत्तराखंड नशा तस्करों की 6.70 करोड़ रूपये की संपत्ति होगी कुर्कः एसएसपी

नशा तस्करों की 6.70 करोड़ रूपये की संपत्ति होगी कुर्कः एसएसपी

0
208




उधमसिंहनगर। नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अब निर्णायक मोड में आ चुकी है। पुलिस ने अब नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी 6.70 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू कर दी
जानकारी के अनुसार थाना पुलभटृा क्षेत्र में पुलिस द्वारा विगत 1 जनवरी 2025 को चेकिंग के दौरान आरोपी रिफाकत पुत्र शखावत हुसैन निवासी फतेहगंज पश्चिम, जनपद बरेली द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1060 ग्राम स्मैक, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी की आर्थिक गतिविधियों की जांच में उसके नाम पर लगभग 3.70 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियां पाई गईं। उक्त संपत्तियों के कुर्कीकरण हेतु बीती 19 मार्च को सक्षम प्राधिकरण (सफेमा /एनडीपीएस), नई दिल्ली के पोर्टल पर प्रकरण पंजीकृत किया गया, कुख्यात नशा तस्कर की करीब 3 करोड़ 70 लाख की नशा बेचकर अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को अब कुर्क किया जा रहा है।
वहीं 11 अप्रैल 2025 को वाहन संख्या यूके 06 सीबी 4534 से 434.748 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर थाना पुलभटृा में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी दुधिया नगर, रुद्रपुर का नाम मुख्य सरगना के रूप में प्रकाश में आया, जो अन्य राज्यों से गांजा लाकर उत्तराखंड में तस्करी करता था तथा स्वयं को बचाने हेतु वाहनों को अन्य व्यक्तियों के नाम पर संचालित करता था। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा लगभग 3 करोड़ रूपये की संपत्ति अर्जित की गई है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर प्लॉट, दुकानें, आवासीय भवन एवं वाहन शामिल हैं। उक्त संपत्तियों के जब्तीकरण हेतु धारा 68(एफ ) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत बीती 19 मार्च को सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं। आरोपी की नशा बेचकर अवैध तरीके से अर्जित की गई करीब 3 करोड़ की अवैध संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here