Home News Posts उत्तराखंड आर्यन देव उनियाल बने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

आर्यन देव उनियाल बने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

0
549



मसूरी। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी के आर्यनदेव उनियाल को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को युवाओं में पार्टी की पकड़ और धार बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
आर्यनदेव उनियाल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। कानूनी क्षेत्र में भी उनकी पहचान रही है, जिससे संगठन को वैचारिक और रणनीतिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही
नियुक्ति के बाद आर्यनदेव उनियाल ने स्पष्ट कहा कि भाजपा युवाओं को केवल चेहरा नहीं, बल्कि निर्णायक शक्ति मानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवा मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है, जहां भाजपा युवा मोर्चा को निर्णायक भूमिका में उतारने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here