देहरादून। पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुडली आदूवाला विकासनगर निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि रात्रि को चोर द्वारा उनके जुडली आदूवाला स्थित घर से उनकी मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस को चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस—पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही स प्रातः हरबर्टपुर विकासनगर स्थित अतिथि फार्म हाउस के सामने से चैकिंग के दौरान मिली सूचना पर मौहम्मद मुकीम उर्फ मक्की पुत्र अलाउद्दीन को उपरोक्त चोरी हुये वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वह चोरी की गई मोटर साइकिल के पार्टस निकालकर बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




