आवाज की दुनिया के ‘जादूगर’ अमीन सयानी का निधन

0
426


मुंबई। आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। अमीन सयानी के बेटे ने उनकी मौत की खबर देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम करीब छः बजे अमीन सायनी को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उन्हें ले गए। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर साल 1932 में मुंबई में हुआ था । अमीन सयानी ने रेडियो जगत में बड़ा नाम कमाया और अपनी मेहनत और लगन से आवाज की दुनिया के बादशाह बने। अमीन सयानी की आवाज लोगों के दिलों में घर कर जाती थी। उन्होंने रेडियो शो के अलावा कई फिल्मों में अपनी आवाज से लोगों का दिल जीता था। अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले अमीन सयानी ने मंगलवार शाम को मुबंई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनकी मखमली आवाज में ऐसा आकर्षण था जिसने उन्हें विभिन्न पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय बना दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”रेडियो पर अमीन सयानी की मखमली आवाज में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी जिससे उन्‍होंने हर पीढ़ी के लोगों को अपना बना लिया। अपने काम के जरिए, उन्होंने भारतीय प्रसारण में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने श्रोताओं के साथ बहुत ही मधुर संबंध स्‍थापित किया।”उन्होंने कहा, ”उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, प्रशंसकों और सभी रेडियो प्रेमियों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here