Home उत्तराखंड Chamoli अल्टो खाई में गिरी, रिटायर फौजी की मौत

अल्टो खाई में गिरी, रिटायर फौजी की मौत

0
238

चमोली। सड़क दुर्घटना में देर रात एक आल्टो कार के खाई में गिर जाने से एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहंंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि हुई घटना के बाद थाना थराली से पुलिस बल एवं एसडीआरएफ टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। वाहन सड़क से लगभग 120 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। वाहन में दर्शन सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी ग्राम कोठी भूल्यूडा, नंद केसरी, थाना थराली, को स्थानीय लोगो व रैस्क्यू टीम पुलिस बल की सहायता से खाई से निकालकर सड़क तक लाकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि मृतक पूर्व फौजी था तथा अपने रिश्तेदार को छोड़कर घर आ रहा था, इस दौरान बारिश भी हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here