Home News Posts Filmy जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत के बावजूद जेल में रात...

जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत के बावजूद जेल में रात काटी !

0
1102


हैदराबाद । सिने स्टार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद शनिवार को चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। अल्‍लू अर्जुन को 13 दिसंबर की रात तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिक जमानत दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद अल्‍लू अर्जुन को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी. बता दें कि अर्जुन को जेल में रात इसलिए गुजारनी पड़ी, क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिली थी। यह तब हुआ जब अभिनेता को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुई एक दुखद घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता को 50,000 रुपये का निजी मुचलका भरने के बाद जमानत दी गई। अपनी रिहाई के बाद, अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जमानत मिलने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है,” अभिनेता ने कहा। अल्लू अर्जुन ने आगे दोहराया, “मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, चिंता की कोई बात नहीं है, सब ठीक है… परिवार के प्रति संवेदना… यह एक दुर्घटना थी, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, मैंने उसके परिवार को पूरा समर्थन दिया है… आप सभी का शुक्रिया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here