लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई। पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिल सकी। इस हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब एआईसीसी के सदस्य जीशान हैदर ने प्रियंका गांधी के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में लिखा है, ‘यूपी में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिल्कुल गलत है। जब यूपी की प्रभारी महासचिव खुद प्रियंका गांधी जी हों, प्रदेश अध्यक्ष तो अपनी मर्जी से एक चपरासी भी नहीं रख सकते थे। या पूरे प्रदेश की कांग्रेस को पता है। यूपी में कांग्रेस जब भी विधानसभा चुनाव हारी, तो हमेशा प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा लिया। चाहे साल 2012 का विधानसभा चुनाव हो, जिसमें दिग्विजय सिंह प्रभारी रीता बहुगुणा जोशी प्रदेश अध्यक्ष थी। चाहे 2017 का विधानसभा चुनाव हो, जिसमें राज बब्बर ने प्रदेश अध्यक्ष पद से प्रभारी पद से गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया। मेरा मानना है कि प्रियंका जी का भी इस्तीफा आपको साथ में ही मांगना चाहिए, ये प्रदेश कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की तरफ से आपसे निवेदन है।’