March 15, 2026उधमसिंहनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा, प्रिया चौहान काशीपुर, सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी। मुख्यमंत्री धामी ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा—13 (6264)मीटर व माउंट चंद्रभागा — 14 (6074 )मीटर के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में नेतृत्व कर सफलता पूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि मौजूद थे।
March 15, 2026पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वही दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर मृतको व घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार हादसा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में हुआ। आज सुबह बंगापानी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार उमरगड़ा के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को काफी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि हादसे में दो लोग तुरंत मौत के मुंह में चले गए, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान के लिए अभी जांच जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, दिल्ली नंबर की कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। जैसे ही कार उमरगड़ा के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी।
March 15, 2026हरिद्वार। हत्या के प्रयास में फरार चल रहे हुक्का गैंग के एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।जानकारी के अनुसार बीती 10 मार्च को गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नगला खिताब द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देते हुए बताया गया था कि विपक्षी विशाल उर्फ बिशु, कार्तिक, गुरमीत, अक्षय निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा खुर्द तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय उनके घर के मुख्य दरवाजे पर आकर घर के आंगन में जबरन घुसकर फायरिंग की गई तथा गाली—गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत केे बाद दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसी क्रम में लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता व सटीक रणनीति के साथ संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके परिणामस्वरूप लक्सर पुलिस ने आरोपी गुरमीत पुत्र स्व. प्रीतम निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
March 15, 2026हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म करन वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार बीते रोज एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया गया कि शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला—फुसलाकर भगा ले जाकर उसकी इच्छा के खिलाफ अवैध संबंध बनाए। साथ ही अपने भाई व माता के सहयोग से पीड़िता को गाली—गलौज व धमकी भी दी गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों व आने—जाने वाले रास्तों पर नजर रखते हुए सघन पतारसी—सुरागरसी की। तकनीकी सहायता और पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
March 15, 2026नैनीताल। मोबाइल लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल व 26 हजार रूपये की नगदी बरामद की है। आरोपियों ने मोबाइल लूटकर गूगल पे से 42 हजार रूपये उड़ा लिये थे।जानकारी के अनुसार बीते रोज हरेन्द्र सिंह पुत्र नकौल सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन लूट किया गया था तथा उक्त लुटरों द्वारा उनके मोबाइल से गूगल पे के माध्यम से 42 हजार रूपये निकाल लिये गये है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों की पहचान कर ली गयी। जिन्हे पुलिस ने जिन्हे पुलिस द्वारा देर रात गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल व 26 हजार रूपये की नगदी बरामद की गयी है। पूूछताछ में उन्होने अपना नाम अरुण सोलंकी पुत्र आदेश सोलंकी निवासी एयरफोर्स गेट, नैनीताल रोड, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली (उ.प्र.) व सचिन सोलंकी पुत्र राजेन्द्र सोलंकी निवासी मुख्य बाजार, सर्प गांव को जाने वाले मार्ग, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
March 15, 2026उत्तरकाशी। अपनी लोक परम्पराओं और संस्कृति के पुनरुद्धार के संकल्प के साथ गत 10 वर्षों से भगवान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी में फूलदेई उत्सव की एक विशेष पहल संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य हमारी भूली-बिसरी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को पुनः समाज में स्थापित करना है। भगवान श्री काशी विश्वनाथ जी की प्रेरणा से यह आयोजन महंत श्री अजय पुरी जी के नेतृत्व में निरंतर संरक्षित और संवर्धित किया जा रहा है।फूलदेई संग्राद का यह पारंपरिक कार्यक्रम चैत्र माह की संक्रांति से आरंभ होकर आठ दिनों तक चलता है। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के बाल सेवक प्रतिदिन मंदिर परिसर की समस्त देहरियों में पुष्प अर्पित कर इस लोकपर्व को जीवंत बनाए रखते हैं। इस पहल के माध्यम से हिमालयी पुष्पों को भी प्रोत्साहन दिया जाता है, जिसमें विशेष रूप से फ्योंली और बुरांस के फूलों को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि नई पीढ़ी को अपने प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्राप्त हो सके।फूलदेई पर्व के इसी क्रम में गुरुकुलम के बाल सेवकों ने आज भी बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व का आयोजन किया। सर्वप्रथम बाल सेवकों ने पारंपरिक वस्त्रों के साथ लोक वाद्य यंत्रों के साथ भगवान श्री काशी विश्वनाथ जी की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात वे जिलाधिकारी आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने परंपरा के अनुसार फ्योंली सहित अन्य स्थानीय पुष्पों को देहरियों में अर्पित कर फूलदेई पर्व की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव हमारे जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करता है और हमें संस्कारवान बनाता है।इसके उपरांत गुरुकुलम के बच्चे महंत श्री जयेंद्र पुरी जी के आवास पर भी पहुँचे, जहाँ उन्होंने पारंपरिक रूप से देहरियों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर अनन्या बिष्ट, वैष्णवी रावत, आस्था रावत, दिव्यांशी कुड़ियाल, श्रेयांश डोभाल, अर्नव पुंडीर, कृष्णा रावत, अंकित, मनदीप रावत, पारस कोटनाला सहित अन्य बाल सेवक, सुरेंद्र गंगाड़ी एवं माधव भट्ट भी उपस्थित रहे।इस प्रकार फूलदेई उत्सव न केवल एक लोकपर्व के रूप में बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं से जोड़ने के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है।