- मुख्य आरोपी के परिवार का है आपराधिक इतिहास
उधमसिंहनगर। पूर्व प्रधान की हत्या का मात्र कुछ दिनों में ही खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 21 अगस्त को कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में ढकिया के पूर्व प्रधान श्याम सिंह की कुछ बदमाशों द्वारा गोली मारकार हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद हत्यारे दो लोगों का सुराग लगा लिया। जिनके साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हुए है जिन्हे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनका उपचार जारी है।
गिरफ्तार बदमाशों के नाम काव्य शर्मा पुत्र स्व. सुनील कुमार शर्मा, निवासी ढकिया व राघव मिश्रा उर्फ निखिल पुत्र राजेश मिश्रा, निवासी सुभाष नगर बताये जा रहे है। गिरफ्तार काव्य शर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर गोली चलाई थी। घटना का कारण उसने आपसी पुरानी रंजिश बताया।
पुलिस के अनुसार काव्य शर्मा का भाई कार्तिक शर्मा फरवरी 2024 में थाना आईटीआई क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड में जेल भेजा जा चुका है। स्वयं काव्य शर्मा भी हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी रह चुका है। उसका मामा प्रदीप शर्मा उर्फ सोनू भी हत्या के प्रयास के मामले में बागपत जेल जा चुका है। पूरे परिवार का गहरा आपराधिक इतिहास सामने आया है।




